Homecurrent/contemporary topicभारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train लॉन्च के लिए तैयार! 16...

भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train लॉन्च के लिए तैयार! 16 कोच, 827 बर्थ,पटना–दिल्ली रूट पर मिलेगा हाई-टेक सफर का नया अनुभव .

भारतीय रेल इस महीने एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच परिचालन शुरू करने के लिए लगभग तैयार है। यह वह ट्रेन है जो तेजस जैसी रफ्तार, राजधानी जैसी सुविधा और वंदे भारत की हाई-टेक तकनीक सब एक मे  देंगी। लंबी दूरी की यात्रा अब पहले जैसी थका देने वाली नहीं रहेगी, बल्कि स्मूथ और आरामदायक बन जाएगी। बेंगलुरु की BEML फैक्ट्री में इस ट्रेन के दो रैक तैयार किए जा रहे हैं और पहला रैक अपने फाइनल टच-अप में पहुंच चुका है। 12 दिसंबर से इसे उत्तर रेलवे को भेजा जाएगा और फिर दिल्ली–पटना रूट पर इसका ट्रायल रन शुरू होगा।

पूरी ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जा रहे हैं, जिनमें 827 बर्थ की क्षमता होगी। इसमें थर्ड एसी के 611, सेकंड एसी के 188 और फर्स्ट एसी के 24 बर्थ शामिल होंगे। अगर भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो इसके कोचों को 24 तक बढ़ाने की भी तैयारी है। सुविधाओं की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के आराम और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकों का शानदार समावेश किया गया है। इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, पर्सनल रीडिंग लाइट्स, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे और बेहतर क्वालिटी वाला प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा। ट्रेन की अधिकतम डिजाइन स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें भारतीय रेलवे का आधुनिक कवच सिस्टम तथा क्रैश-प्रूफ संरचना लगाई गई है, जिससे सुरक्षा मानक काफी मजबूत हो जाते हैं।

संचालन की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर को नई दिल्ली–राजेंद्र नगर तेजस राजधानी की तर्ज पर चलाने की योजना है। यह सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। पटना में यह ट्रेन शाम के समय राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना होगी और सुबह के समय नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी का शेड्यूल भी तेजस राजधानी के समय के समान रखा जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दानापुर मंडल ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर के अंत तक इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पटना–दिल्ली रूट का पूरा यात्रा अनुभव बदलने वाला है। लंबे सफर में मिलने वाला आराम, समय की बचत, और उन्नत तकनीक इस ट्रेन को यात्रियों की पहली पसंद बना सकती है।

किराए को लेकर रेलवे ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह राजधानी एक्सप्रेस के किराए के आसपास ही रहेगा। एसी थर्ड टियर लगभग 2000 रुपये, एसी सेकंड टियर करीब 2500 रुपये और फर्स्ट एसी लगभग 3000 रुपये तक होने की संभावना जताई जा रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का इंतजार अब खत्म होने वाला है, और यह ट्रेन भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की यात्रा को नए युग में ले जाने के लिए तैयार है।

तीन बंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री श्री मोदी दिखाएंगे । जानिए ये ट्रेन कहाँ कहाँ चलेगी । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Join Us WhatsApp