
Bigg Boss 19 Finale Winner Live Updates:
सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 का निर्णायक मंडली द्वारा निर्णय लिया जा चुका है। टॉप 5 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित, फरहाना और गौरव खन्ना पहुंचे थे। गौरव खन्ना और फरहाना टॉप 2 में आने के बाद शो की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना ने कब्जा जमाया। वे इस शो के विजेता बने हैं।
गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के सफल प्रतिभागी बने हैं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये की धनराशि ईनाम में मिली है। इसी के साथ यह सीजन समाप्त हो गया है।
शो के फिनाले में सलमान खान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि कल 08 दिसंबर को उनका जन्मदिन है।
बिग बॉस 19′ के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्य पांडे भी सिरकत की । वे यहां अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए आए हुए थे । कार्तिक ने जैसे ही सलमान से कहा, ‘मेरी यह फिल्म आपकी फिल्म के साथ क्लैश हो रही है’। इस पर सलमान ने कहा, ‘चलिए आपके लिए हम बदल देंगे’। सलमान ने यहां कार्तिक को टंग ट्विस्टर दिया, ‘नीला नल, लाल नल’। इसे बोलते हुए कार्तिक उलझ गए, जिसे देख सलमान खूब हंसे। कार्तिक ने सलमान के साथ अपनी फिल्म का हुक स्टेप भी किया।
बिग बॉस 19 में कितने कंटेस्टेंट हैं?
बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को 16 प्रतियोगियों के साथ हुई थी । दो और प्रतिभागी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में इसमें शामिल हुए।
सनी लियोनी भी ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। दरअसल, सनी लियोनी और करण कुंद्रा ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन के प्रमोशन के लिए आए।
ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस 19 की एक्स प्रतिभागी नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी ।

